पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर कल चकराघाट पर होगी आतिशबाजी

परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर कल चकराघाट पर होगी आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राहाण समाज संगठन की रविवार को वृंदावन बाग मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इसमें डा. अनिल तिवारी ने बताया परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या 17 अप्रैल को चकराघाट पर आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद घाट पर दीपदान होगा। इसमें विप्र समाज सम्मिलित रहेगा।

डा. तिवारी ने बैठक में यह भी कहा कि प्रशासन को डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती और भगवान परशुराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा के आयोजन की अनुमति देना थी। बैठक में चर्चा की गई कि18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा का किस प्रकार से आयोजित की जाए। विचार करने के बाद सर्व ब्राहाण समाज अध्यक्ष देवी प्रसाद दुबे ने निर्णय लिया कि शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इस पर सभी युवाओं और वरिष्ठजनों ने कहा कि समाज के अध्यक्ष जो निर्णय प्रशासन के सामने एक बार ले चुके हैं उसे स्वीकार करते हुए शोभायात्रा नहीं निकालने का निर्णय पारित किया गया।

बैठक का संचालन अधिवक्ता रविन्द्र अवस्थी ने किया, आभार अतुल मिश्रा ने माना। इसके बाद समाज के भाजपा युवा जिलाध्यक्ष अर्पित पांडेय, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला अंत्योदय समिति सदस्य मनीष चौबे का माला पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में रीतेश मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, संतोष दुबे,राजेश पाराशर, नीरज पांडेय,मुकेश नायक, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, शैलेन्द्र वैद्य,मनोज पांडे, डा. श्याम चौबे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...