- Hindi News
- National
- समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
कार्यक्रम... दरगाह पर संदली चादर चढ़ाई
सागर | हजरत सैयद अहमद मक्की चिश्ती जामा काम्पलेक्स वाले बाबा का जन्मदिन रविवार को श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से मनाया। तीनबत्ती स्थित बाबा की दरगाह पर नमाज के बाद संदली चादर पेश की गई और प्रसादी का वितरण किया गया। इससे पहले दरगाह पर गुलाब के फूलों की गई विशेष साजसज्जा की गई। इस दौरान मोनू बाबा, असरफ खान, हाजी मुहम्मद हनीफ, आसिफ खान, जावेद, शेख असलम, मुहम्मद आसिफ, राजीव चौधरी, नरेन्द्र , अरविंद चौधरी, मुहम्मद फारूख, मधुर, मुहम्मद अकरम, पप्पू, नदीम, साहिब मुहम्मद, इरशाद, पप्पू, उमेश राईन, मोन्टू, इमरान आदि उपस्थित थे ।
समाज... नामदेव समाज का राजनीतिक और सामाजिक चिंतन शिविर 20 मई को
सागर | नामदेव समाज का राजनीतिक और सामाजिक चिंतन शिविर 20 मई को आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से नामदेव समाज के राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शुभम नामदेव ने बताया कि नामदेव समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित किए जाने के बावजूद भी उनकी नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। जिससे समाज में भाजपा के प्रति विश्वास कमजोर होता जा रहा है। ऐसे ही अन्य कई विषयों पर मंथन की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक रामेश्वर नामदेव, श्याम किशोर नामदेव, हेमंत नामदेव और मन्नूलाल नामदेव ने कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की, जिसमें सभी को व्यवस्थाएं सौंपी गई।
संस्था... सेवा अवार्ड से लायनेस गोल्ड सम्मानित
सागर | लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस अर्जिता 2018 भोपाल में हुई। इसमें गतिविधियों के प्रदर्शन के आधार पर सागर लायनेस गोल्ड की अध्यक्ष डा. नम्रता फुसकेले सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से सम्मानित हुई। डा. नम्रता को बेस्ट स्क्रेप बुक अवार्ड वृद्ध सेवा,शिक्षा कार्य, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, दिव्यांग सेवा अवार्ड भी मिले है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायनेस अलका तातेड़ ने की। एडवाइजर डा. वंदना गुप्ता, विशेष अवार्ड से सम्मानित हुई। कार्यक्रम में चेयरपर्सन आशा आढ़तिया, मीना केशरवानी, विनीता केशरवानी को अवार्ड दिए गए हैं।
ख्याल गायकी की कार्यशाला में लगे राग यमन और बिहाग के अलाप
सागर | डॉ. हरीसिंह गौर विवि के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रागशाला द्वारा ख्याल गायकी पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत के अंग राग यमन, बिहाग, किरवानी, ललित और आसावरी आदि पर चर्च करते हुए आलाप व तान का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने के लिए महाराज सयाजीराव विवि बडौदरा से डॉ. राजेश केलकर आए थे। जिन्होंने अपने गुरू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए राग किरवानी में बंदिश ‘करनी जैसी भरनी जैसी’ पेश की। उन्होंने प्रतिभागियों को ख्याल गायकी की बारीकियां भी बताई। इस दौरान डॉ. राकेश सोनी, डॉ. अवधेश सिंह तोमर, डॉ. राहुल स्वर्णकार, केजी श्रीवास्तव, पं. विभूति मलिक आदि उपस्थित थे।