पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन भर में बने मात्र 196 रन और 15 विकेट गिरे, रोमांचक हुआ मुकाबला

दिन भर में बने मात्र 196 रन और 15 विकेट गिरे, रोमांचक हुआ मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए. डब्ल्यू कनमाड़ीकर क्रिकेट टूर्नामेंट के सी-ग्रुप का दो दिवसीय मुकाबला रविवार को एमपीसीए मैदान बम्हौरी रेंगुआ में शुरु हुआ। मुकाबले के पहले दिन गेंदबाज छाए रहे और बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्षरत दिखे। सागर डिवीजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहली पारी में पूरी टीम 59.1 ओवरों में ही मात्र 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ध्रुव केवट ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा सिद्धार्थ सिरोठिया 23 तथा सूर्यप्रताप 17 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। नर्मदापुरम की ओर से आयुष चौहान और अनिमेष वर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जबकि प्रियांशुल शर्मा को 2 सफलताएं मिली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी नर्मदापुरम की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 56 रन बनाने में ही नर्मदापुरम ने अपने 5 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। नर्मदापुरम के लिए प्रवीण यादव ने 17 एवं माधव शर्मा ने 11 रन बनाए। सागर डिवीजन के लिए प्रभात पटेल और ऋषि शिवहरे ने 2-2 विकेट लिए जबकि सिद्धार्थ सिरोठिया को 1 विकेट मिला। नर्मदापुरम की टीम अभी भी सागर डिवीजन की पहली पारी से 85 रन पीछे है और उसके पास पांच विकेट शेष बचे हुए हैं। ऐसे में नर्मदापुरम के बल्लेबाज जहां इतने रन और बनाकर पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से सोमवार को मैदान में उतरेंगे, वहीं सागर के गेंदबाज बचे हुए शेष 5 विकेट झटकने की कोशिश करेंगे। अंतिम दिन रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकती है।

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट : आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जीती म्यूनिसिपल की टीम

सागर । नगर निगम स्टेडियम में खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें म्यूनिसिपल स्कूल की टीम ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का लगाकर यादगार जीत दर्ज की। रंग प्रयोग की टीम ने 118 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे म्यूनिसिपल स्कूल की टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मैच में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री शैलेश केशरवानी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष सोनू बोहरे, उपाध्यक्ष शुभम घोषी सचिव नीरज चौरसिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...