ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक का शुभारंभ
गर्भ कल्याणक से पूर्व धर्म ध्वजारोहण, जिनेन्द्र रथ यात्रा और मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ रविवार को सुबह मकरोनिया में पंचकल्याणक महोत्सव शुरू हुआ। सुबह 6 बजे मंगल प्रभात गीत से पंचकल्याणक में होने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। रात 10 बजे तक मंगलाचरण, 16 स्वप्न प्रदर्शन के साथ पहले दिन के कार्यक्रम संपन्न हुए।
उपनगर मकरोनिया में प्रारंभ महावीर स्वामी दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन जिनेन्द्र भगवंतों का आगमन और उनकी वाणी को जन जन तक पहुंचाने ख्याति प्राप्त विद्वान डाॅ. हुकुमचंद भारिल्ल, पंडित अभय कुमार शास्त्री देवलाली, डाॅ. शांति कुमार पाटिल जयपुर यहां आ चुके हैं। सोमवार 16 अप्रैल काे गर्भ कल्याणक महोत्सव, सीप में मोती शुद्धता का श्रृद्धान आदि आयोजन सुबह 6 बजे से रात 10ः00 बजे तक चलेगे।
मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने बताया कि पंचकल्याणक में रविवार सुबह 6 से मंगल प्रभात संगीत, गुरूदेव श्री के मांगलिक प्रवचन के बाद शांति जाप व जिनेन्द्र अभिषेक पूजन किया गया। शास्त्र प्रवचन, जिनेन्द्र रथ यात्रा, मंगल कलश विधि माता-पिता अशोक समगोरया के निवास से कार्यक्रम स्थल कुण्डलपुर नगरी के प्रतिष्ठा मंडप शंकर पैलेस सिटी लिंक रोड मकरोनिया से निकाली गई। प्रतिष्ठा मंडप का उद्घाटन सुखदयाल देवड़िया केसली, ध्वजारोहण प्रतीश -सपना जैन पटना, प्रतिष्ठा मंच उद्घाटन देवचन्द्र विजय कुमार, संजय कुमार, अर्पित जैन खुरई ने किया। याेग मंडल विधान उद्घाटन शीलचंद सुकांता जैन उज्जैन द्वारा किया गया ।
प्रतिष्ठा मंडप जिनालय का उद्घाटन प्रमिला जैन मकरोनिया ने की। इसके बाद मंडप की वेदी पर जिनेन्द्र भगवान की स्थापना नन्दी विधान के तहत माता द्वारा की गई। मंगल कलश व जिनवाणी कलश स्थापना के बाद इन्द्र प्रतिष्ठा सौधर्म इन्द्र इन्द्राणी माता-पिता यज्ञ नायक द्वारा हुई। दोपहर याेग मण्डल विधान प्रमुख सभी पात्रों ने किया। शाम को बाल कक्षा एवं जिनेन्द्र भक्ति हुई, रात्रि में पूज्य गुरूदेव के मांगलिक प्रवचन हुए। इन्द्र सभा, राज सभा अष्ट देवियों छप्पन कुमारियों द्वारा मंगलाचरण, स्वप्न प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्ति हुई।
सागर. मकरोनिया में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ और देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चले।