रेलवे रिजर्वेशन फॉर्म में पूरा नाम नहीं लिखा तो हो जाएगा निरस्त
सागर | रेलवे फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत रिजर्वेशन कराते वक्त यात्रियों को पूरा नाम लिखना होगा। अधूरा नाम लिखने की स्थिति में काउंटर से ही फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। अगर टिकट बुक भी करा लिया और अन्य यात्री यात्रा करता मिला तो आईडी चैक कर उस पर फाइन किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रिजर्वेशन के लिए फर्जी बुकिंग के नाम पर केवल सरनेम से रिजर्वेशन करा लेते थे। इतना ही नहीं ऐसे यात्रियों पर भी लगाम लगेगी जो सीनियर सिटीजन की उम्र भरकर फर्जी तरीके से लाभ लेते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए आधार भी अनिवार्य कर दिया गया है।