कठवा पुल पर पिक-अप की टक्कर से अधेड़ की मौत
कठवा पुल पर पिक-अप की टक्कर से अधेड़ की मौत
सागर | रविवार को घर से मार्केट की तरफ जा रहे एक अधेड़ की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटनाक्रम पदमाकर नगर थाना क्षेत्र के कठवा पुल का है। झब्बू अहिरवार उम्र 53 साल बाइक से सिविल लाइन की तरफ आ रहा था। तभी उसे एक पिक-अप गाड़ी ने टक्कर मार दी। झब्बू की मौके पर ही मौत हो गई।