पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहतगढ़ से लापता गेहूं से भरा ट्रक विदिशा के लटेरी में जब्त

राहतगढ़ से लापता गेहूं से भरा ट्रक विदिशा के लटेरी में जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को जिले के राहतगढ़ से गेहूं से भरा एक ट्रक चोरी हो गया था। इसे लेकर अकरम निवासी राहतगढ़ ने ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें गेहूं भरा हुआ था। गेहूं से भरा हुआ यह ट्रक शनिवार को लटेरी के शमशाबाद रोड मदरसे के पास खड़ा हुआ मिला।

लटेरी थाना प्रभारी एसपी शुक्ला अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गेहूं से भरा हुआ ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ था। उसमें गेहूं की बोरियां भरी हुई थी। ट्रक मालिक के संबंध में जानकारी लेने पर पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर ट्रक को जब्त कर लिया गया। इसमें करीब दस लाख रुपए का गेहूं भरा हुआ है।

चार दिन पहले हुआ था लापता

राहतगढ़ कृषि उपज मंडी से यह ट्रक चार दिन पहले रात को चोरी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों पर दबिश भी दी थी। लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण कुछ बात नहीं बनी।चर्चाओं के मुताबिक यह मामला चोरी कर नहीं होकर सरकारी गेंहू को वेयर हाउस पहुंचाने के पहले ही गायब करने था। जिसमें कुछ अनाज माफिया शामिल थे। लेकिन मामला पुलिस में पहुंचते ही माफिया की मंशा पर पानी फिर गया। नतीजतन ट्रक को लटेरी में लावारिस खड़ा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ट्रक में अनाज तो है, लेकिन इसे कौन लेकर आया। इसका पता नहीं चला है। अब हम मुखबिर तंत्र के जरिए उसे तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। तभी इस पूरी वारदात का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...