पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीना की जनता को अगले माह नया बस स्टैंड मिलेगा

बीना की जनता को अगले माह नया बस स्टैंड मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिमलासा रोड पर बस स्टैंड का काम अंतिम चरण में है जो अगले महीने शुरू होगा।

भास्कर संवाददाता | बीना

बीना की 65 हजार से ज्यादा आबादी को अगले महीने नया बस स्टैंड मिल जाएगा। खिमलासा रोड रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड का काम अंतिम चरण में है।

बस स्टैंड पर बनी दुकानंे और शौचालय तैयार हो गया है। अगले महीने यात्री बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नये बस स्टैंड के शुरू होते ही शहर के तिराहा-चौराहा पर बने अघोषित बस स्टैंड समाप्त हो जाएंगे और ट्रैफिक भी सुधर जाएगा।

वर्तमान में 50 से ज्यादा यात्री बसें सागर रेलवे फाटक के पास स्थित पुराने बस स्टैंड से आती-जाती हैं। यहां पर पर्याप्त जगह एवं सुविधा न होने के कारण यात्री गांधी तिराहा, सर्वोदय चौक समेत अन्य तिराहा-चौराहा पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।

बस संचालक भी यात्रियों को बिठालने-उतारने के लिए यहीं पर बसे खड़ी करते हैं। इससे ट्रैफिक बाधित होता है और सड़क से गुजरने वाले लाेगों सहित पुलिस को भी परेशान होना पड़ता है। नपाध्यक्ष नीतू राय ने कहा हमारे प्रयास है कि मई से नये बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए। इस संबंध में सीएमओ ज्योति सिंह से भी चर्चा हुई है। टीआई कमल निगवाल ने भी सीएमओ से चर्चा कर स्टैंड जल्द शुरू कराने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...