टीआर श्रीवास्तव का निधन, कल इंदौर में शोक बैठक
सागर . रिटायर्ड उपपुलिस अधीक्षक टीआर श्रीवास्तव का रविवार की सुबह 6.30 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भभौरी मुक्तिधाम में शाम 6 बजे किया गया। पुलिस के सशस्त्र बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विजय नगर 122-जीएच स्कीम नंबर 54 इंदौर में 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से शोक बैठक रखी गई है। 1948 में पुलिस सेवा में ज्वाइन हुए श्रीवास्तव महू, इंदौर, मंदसौर, नीमच, सागर सहित कई स्थानों पर पदस्थ रहे। 1975 में उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया।