शिविर में 175 मरीजों की जांच हुई
सागर | रवींद्र नाथ टैगोर मेमोरियल ट्रस्ट और आईएमए द्वारा रवींद्र क्लीनिक में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 175 मरीजों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हड्डी रोग की जांच की गई। इसके अलावा रोग विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह दी। यह जानकारी शिविर के संयोजक राजेश पंडित ने दी है।