- Hindi News
- National
- राहगीरी: बच्चों ने माचिस की तीलियों से सजावट का सामान बनाया, फिर लगाई नीबू दौड़
राहगीरी: बच्चों ने माचिस की तीलियों से सजावट का सामान बनाया, फिर लगाई नीबू दौड़
संजय ड्राइव पर रविवार को राहगीरी में शामिल बच्चों ने माचिस की तीलियों से सजावट का सामान बनाया फिर लगाई नीबू के लिये दौड़। अंत में केक काटकर जन्म दिन मनाया और पकड़ी अपने अपने घर की राह। इससे पहले बच्चों ने मजे लेकर स्टंट बाजों के कारनामे देखे और तालियां बजाई। यह राहगीरी का 143वां सप्ताहिक कार्यक्रम था। दैनिक भास्कर और राहगीरी सोशल ग्रुप के इस संयुक्त आयोजन का आगाज खुशनुमा सुबह के साथ हुआ।
राहगीरी में बच्चों गायन, डांस, मिमिक्री मे भागीदारी की। शुरुआत ग्रुप के बंटी जैन, भावेश दर्जी के फन गेम से हुई। प्रतियोगिताओं में 46 बच्चों ने सहभागिता की, 5 बच्चे मौके पर पुरस्कृत हुए। महिमा साहू, अंशिका साहू, छोटे ठाकुर, अभिलाषा पांडे ने आकर्षक डांस व गायन से दर्शकों का मन मोह लिया। राहगीरी सोशल ग्रुप ने अमन चौबे ,अंशु राय ,अर्चना पांडे का जन्म दिन केक काट कर मनाया। बच्चों ने बादाम के पौधे रोपे।
11 बच्चे हुए सम्मानित
फोटो फ्रेंम बनाओ प्रतियोगिता के 11बच्चों को ग्रुप द्वारा राहगीरी के स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। अमृतांश दुबे ने मंच का संचालन किया।