- Hindi News
- National
- कलेक्टर ने सीमांकन के लिए डेढ़ माह पहले मांगी थी खदानों की सूची, खनिज अधिकारी ने अब तक नहीं दी
कलेक्टर ने सीमांकन के लिए डेढ़ माह पहले मांगी थी खदानों की सूची, खनिज अधिकारी ने अब तक नहीं दी
जिले के खनिज अधिकारी आरके कैथल किस कदर बेलगाम हैं इस बात का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि कलेक्टर ने डेढ़ माह पहले उनसे खदानों की सूची मांगी थी यह उन्हें अब तक नहीं मिली है। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को सूची मिली भी तो सिर्फ शाहगढ़ क्षेत्र की खदानों की। इसी आधार पर शाहगढ़ तहसीलदार ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसी कार्रवाई के कारण पिछले तीन दिन से हड़कंप मचा हुआ है।
लिस्ट देने में इतना समय आखिर क्यों लग रहा है
भास्कर संवाददाता | सागर

खदानों एवं क्रेशरों की तहसीलवार सूचियां डेढ़ माह बाद भी खनिज विभाग द्वारा नहीं दिए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। संभव है कि देरी इसलिए भी की जा रही हो कि ताकि खदान संचालक जो कमियां हैं, वह पूरी कर लें। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए जब खनिज अधिकारी आरके कैथल से संपर्क किया गया तो वह दफ्तर में नहीं मिले। उन्हें कॉल किया गया तो उन्होंने वह भी रिसीव नहीं किया। मैसेज पर सवाल भी छोड़े गए, लेकिन उन्होंने उनके जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा।
छलनी हो रही है जमीन, नई परमिशन के लिए कई लोग कतार में
खदानों के नाम पर जिले भर की जमीनों को छलनी किया जा रहा है। स्वीकृत से अधिक जगह में खदानें चल रही हैं। इसीलिए सीमांकन कराकर सभी की हद नापी जा रही है। इससे यह साफ हो जाएगा कि कितना अवैध उत्खनन किया जा चुका है। इसके अलावा कई लोग कतार में हैं, जिन्हें नई खदानें चाहिए हैं या फिर उनमें पार्टनरशिप और परदे के पीछे रहते हुए अपना हिस्सा। इनमें सिर्फ राजनैतिक रसूख एवं दबंग लोग ही नहीं अन्य व्यवसायों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ऐसे लोग रोजाना खनिज विभाग के दफ्तर में दिखाई दे जाते हैं।