पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक हजार स्कूलों में पीने का पानी नहीं, बच्चों को जाना पड़ता है एक किमी दूर

एक हजार स्कूलों में पीने का पानी नहीं, बच्चों को जाना पड़ता है एक किमी दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र तो विभाग ने आनन-फानन में 2 अप्रैल से शुरु कर दिया, पर व्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया। स्कूलों में जब पानी ही नहीं रहेगा तो विद्यार्थी ऐसी गर्मी में क्या करेंगे? स्थिति यह है कि जिले के करीब 3300 स्कूलों में से एक हजार में पीने के लिए पानी ही नहीं है। विद्यार्थी एक किलोमीटर दूर तक से पानी भरकर ला रहे हैं।

वहीं शहर से लगे स्कूलों से होकर जहां राजघाट की पाइप लाइन गुजरती है और जहां लीकेज है, वहां से भी विद्यार्थी अपनी बोतल भरने के लिए मजबूर हैं। दरअसल, हर साल स्कूल जून-जुलाई में शुरु होते हैं, तब तक या तो सूखे हुए जल स्रोत में पानी आ जाता है या फिर नए हैंडपंप का खनन हो जाता है। पर इस बार अप्रैल के पहले ही अधिकांश जलस्रोत सूख गए और स्कूलों में विद्यार्थी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में शौचालयों में पानी की व्यवस्था का स्वत: अंदाजा लगाया जा सकता है।

मेनपानी में प्राइमरी से लेकर हायरसेकंडरी तक के बच्चे इस तरह पानी की जुगाड़ करते हैं।

Ãडीईओ संतोष शर्मा का कहना है कि जहां जलसंकट है, वहां स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी दी गई है कि वे हर हाल में पानी की टंकी भरके रखें।

डीपीसी बोले-विद्यार्थियों को पानी की बॉटल लाने और दो टंकी पानी भरवाने के निर्देश दिए हैं

à डीपीसी एचपी कुर्मी का कहना है कि जिले भर में करीब एक हजार स्कूलों में पानी की समस्या है। हमने इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए थे। सभी शाला प्रमुखों को बताया गया था कि यह व्यवस्था हर हाल में हो कि विद्यार्थी अपने घर से ही पानी की बाेतल भर कर लाएं। इसके अलावा शाला प्रबंध समिति दो टंकी पानी भरकर रखे। जिससे उनकी बोतल खाली हो जाएं तो वे दोबारा भर सकें। चूंकि स्कूल अब सिर्फ 12.30 तक ही लगे रहे हैं, ऐसे में तब तक इतना पानी चल जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों में नलकूप खनन के लिए बजट अब हमारे पास नहीं आता है। ऐसे में हम अब पंचायतों पर निर्भर हैं। वहीं से पीएचई को सूचना जाती है तब स्कूलों में हैंडपंप खनन हो पाता है। हालांकि जो बिगड़े हुए हैंडपंप हैं, उनकी रिपोर्ट हमने मांगी है। 28 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद हो जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद जुलाई के पहले सभी हैंडपंप सुधरवा लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...