पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामांकन खत्म, 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, अब 16 को स्क्रूटिनी होगी

नामांकन खत्म, 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, अब 16 को स्क्रूटिनी होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन जमा करने के अंतिम दिन विभिन्‍न पदों के 10 उम्मीदवारों ने फार्म जमा किए। इस तरह अब तक कुल 44 नामांकन जमा हुए हैं। 16 अप्रैल को इनकी स्क्रूटिनी की जाएगी। आवेदनों की संख्या के आधार पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला हो सकता है।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार 17 अप्रैल को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो सकेगी कि किस पद के लिए कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 4 मई को मतदान के बाद शाम 5.30 बजे निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना 5 मई को होगी। नामांकनों के अनुसार सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए पुराने अध्यक्षों ने एक बार फिर अपना भाग्य आजमाया है। उपाध्यक्ष, सचिव, पुस्तकालय अध्यक्ष व कार्यकारिणी के लिए अधिकांश नए चेहरे चुनाव मैदान में आए हैं। अध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अंकलेश्वर दुबे, पूर्व अध्यक्ष लखनलाल राठौर, अनिल सिंह एवं भारतलाल पटैल, उपाध्यक्ष के लिए उत्कर्ष श्रीवास्तव, रामानुज पाण्डेय, राजेश मिश्रा, दीपक भंडारी ने नामांकन जमा किए हैं।

खबरें और भी हैं...