- Hindi News
- National
- 3 स्कूलों में 100% बच्चे पहुंचे, 28 में कोई गया नहीं, फिर भी सागर टॉप पर
3 स्कूलों में 100% बच्चे पहुंचे, 28 में कोई गया नहीं, फिर भी सागर टॉप पर
विद्यार्थियों की अभिक्षमता परीक्षा यानी एप्टीट्यूट टेस्ट में सागर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह टेस्ट उन विद्यार्थियों के लिए कराया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में कक्षा-10वीं की परीक्षा दी है। टेस्ट से ही विद्यार्थियों को कक्षा-11वीं में विषय चयन करने में मदद मिलेगी। अभी तक की स्थिति में जिले के 3 स्कूलों में शतप्रतिशत विद्यार्थी टेस्ट दे चुके हैं।
इनमें सागर विकासखंड की हाई स्कूल मेनपानी, रहली की डुंगासरा एवं केसली ब्लॉक की नवीन हाई स्कूल घाना के नाम हैं। जिले के 283 हाई स्कूलों में से अभी भी 28 में एक भी विद्यार्थी ने टेस्ट नहीं दिया है। इसके बाद भी सागर की स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों से न सिर्फ बेहतर है, बल्कि प्रदेश में पहला स्थान भी मिला है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सागर के 252 स्कूलों के विद्यार्थियों लॉगिन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया है कि टेस्ट में लॉगिन से लेकर टेस्ट देने तक की स्थिति में सागर प्रदेश भर में पहले स्थान पर है। इसकी सूची भोपाल ने जारी की है। सूची चूंकि एक दिन पहले की है, इसलिए इसमें छात्रों की संख्या 8809 आ रही है, अब इसकी संख्या बढ़कर 11 हजार के पार हो गई है। हम 21 अप्रैल तक लॉगिन करने वाले सभी विद्यार्थियों को टेस्ट में शामिल करा लेंगे।
अभिक्षमता की परीक्षा
सागर विकासखंड के मेनपानी में लक्ष्य पूरा हुआ
सागर ऐसे है प्रदेश भर में अव्वल
कैटेगरी पहले दूसरे तीसरा
लॉगिन स्कूल सागर 252 सतना 231 बैतूल 218
लॉगिन विद्यार्थी सागर 26571 बालाघाट 17378 रीवा 15915
टेस्ट दे चुके विद्यार्थी सागर 8809 देवास 6102 बैतूल 5855