पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच हुई तो हितग्राही बोला पार्षद ने नहीं मांगे रुपए

जांच हुई तो हितग्राही बोला पार्षद ने नहीं मांगे रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त अटकाने और 5-5 हजार रुपए मांगने की शिकायत करने वाला विजय कोरी अपनी बात से पलट गया है। शुक्रवार को निगम के सब इंजीनियर महादेव सोनी शिकायत और आवास की जांच करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि पार्षद ने रुपए नहीं मांगे। पैसों की कोई बात नहीं थी। काम लेट हो रहा था। इसलिए मेरा दिमाग खराब हो गया। इसलिए शिकायत कर दी। यहां बता दें कि हितग्राही ने पार्षद सीताराम पचकोड़ी की कलेक्टर से शिकायत की थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक पार्षद पति द्वारा घूंस मांगे जाने की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे घर पर ही ट्रेप किया था।

खबरें और भी हैं...