पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो के दो मंडलों में फेरबदल जल्द, अध्यक्ष पर भी खतरा

भाजयुमो के दो मंडलों में फेरबदल जल्द, अध्यक्ष पर भी खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | भाजयुमो में नियुक्तियों को लेकर बवाल अभी थमा नहीं है। हरिसिंह गौर व सदर मंडल में अध्यक्ष जल्द बदले जा सकते हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष अर्पित पांडेय के अब तक के परफार्मेंस को लेकर भी वरिष्ठ नेता संतुष्ट नहीं हैं। उन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

पार्टी के अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्तियों को लेकर बगावत पर उतरे युवा नेताओं ने अध्यक्ष के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं के खूब कान भरे हैं। वहीं हाल ही में मोर्चा के उपाध्यक्ष को हटाए जाने ने आग में घी का काम किया है। पार्टी नेताओं के बीच यदि अभी सामंजस्य हो जाता है, तो शायद अध्यक्ष का संकट कुछ समय के लिए टल सकता है।

यहां बता दें कि हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष पद पर अभिषेक केशरवानी की नियुक्ति से भाजपा नेता नितिन बंटी शर्मा ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।

वहीं सदर मंडल अध्यक्ष पर चंदन साहू की नियुक्ति को लेकर भी पार्टी में विरोध है। जिला उपाध्यक्ष पद से भानू प्रताप को हटाकर जिलाध्यक्ष ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों काे सक्रियता से काम करने के संकेत दिए थे, लेकिन एेसा कुछ नजर नहीं आ रहा।

खबरें और भी हैं...