नाबालिग की शादी के लिए लिखी जा रही थी लगुन, शौर्य दल ने राेकी
सागर | सिविल लाइन थाना क्षेत्र एक गांव में शुक्रवार को शौर्य दल ने एक नाबालिग की शादी होने के पहले लिखी जाने वाली लगुन को रुकवा दिया।
शौर्य दल की किरण सैनी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर लगुन का सामान जब्त कर लिया। परिजन जब बालिग होने पर शादी करने के लिए राजी हुए तो उन्हें सामान लौटा दिया।

कैंट बोर्ड मीटिंग: सदर में बनेगा नया स्लाटर हाउस
सागर| सदर में पुराना स्लाटर हाउस जमींदोज कर नया बनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को कैंट बोर्ड की मीटिंग में लिया गया।
मीटिंग में करीब 20 बिंदु रखे गए जिनमें कैंट ऑफिस द्वारा पूर्व सैनिकों के सिक्योरिटी ठेके को सशर्त समर्थन दिया जाए। साथ ही ड्यूटी मुस्तैदी से निभाई जाए। इसमें पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 35-50 वर्ष रखी जाए। इसके अलावा कैंट हाॅस्पिटल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सेवा में लेने तथा कजलीवन मैदान स्कूल में नए कक्ष बनाने को मंजूरी दी गई।