प्रेमिका को मिलने से रोका तो प्रेमी ने मां को मार डाला
प्रेमिका को मां ने प्रेमी के घर नहीं जाने दिया तो प्रेमी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमिका की मां के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर दी। नतीजतन उसकी मौत हो गई। यह घटनाक्रम मोतीनगर थाना क्षेत्र के बड़ा करीला क्षेत्र का है।
जहां एक अधेड़ महिला को उसकी पड़ोस में रहने तीन युवकों ने गुरुवार रात ईट, लातें-घूसों से मारपीट की। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। नतीजतन भोपाल रिफर करते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम प्यारीबाई(45) पति पूरन अहिरवार निवासी बड़ा करीला है। जिन लोगों ने प्यारीबाई से मारपीट की थी, उनके नाम सुन्नू उर्फ सोनू, अरविंद अहिरवार और राजेंद्र अहिरवार हैं।
मृतका की बेटी को भगा ले गया था आरोपी सुन्नू
प्यारी बाई की बेटी जानकी बाई का कहना है कि कुछ दिन पहले मेरी एक बालिग बहन को पड़ोस में रहने वाला सोनू उर्फ सुन्नू भगा ले गया था। वह उसके साथ दिल्ली में रह रहा था। मेरी मां ने मेरी बहन से फाेन पर बातचीत कर उसे सागर बुला लिया। लेकिन इसके बाद सोनू मेरी बहन को अपने साथ रखने के लिए पीछे पड़ गया। मेरी मां ने इसका विराेध किया। इसी बात पर से गुरुवार की रात सोनू अपने दोनों भाइयों के साथ हमारे घर आया और मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो इन लोगों ने पास ही पड़ी ईटें उठा-उठाकर हम लोगों को मारीं।
इस घटनाक्रम में मेरी मां के अलावा अन्य परिजन भी बुरी तरह से घायल हो गए। मां प्यारी बाई के सिर में अंदरूनी चोट थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने देर रात उन्हें भोपाल रैफर कर दिया। जहां रास्ते में सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
घटना के बाद प्यारी बाई के घर के बाहर बैठे आसपास के लाेग।
केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, हत्या के आरोप में हुई थी सजा
सागर | केंद्रीय जेल सागर के एक कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम सट्टू (57) पिता किल्ला अहिरवार है। जेल सुपरिटेंडेन्ट राकेश भांगरे के अनुसार सुबह के समय सुट्टू अचानक बेसुध हो गया। स्टाफ व अन्य कैदी उसे तत्काल जेल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सट्टू साल 2013 में जेल में आया था। उसे हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई थी। जिसे पूरा होने में अभी 8 साल और बाकी थे। भांगरे के अनुसार सट्टू शारीरिक रूप से स्वस्थ था। वह कुछ दिन पहले ही 15 दिन की पैरोल पर घर होकर आया था। वह दमोह थाना मगरोन तहसील बटियागढ़ का रहने वाला था। फिलहाल गोपालगंज पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। परिजनों के अाने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।