पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुबे तालाब के पास 80 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन

दुबे तालाब के पास 80 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबे तालाब के सामने गुलाब बाबा मंदिर से शीतला माता मंदिर तक 80 लाख की लागत से बनने जा रही सीसी रोड का भूमिपूजन शुक्रवार को विधायक शैलेंद्र जैन व महापौर अभय दरे ने किया। इस रोड के बनने से 5 वार्डों के साथ ही दुबे तालाब के आसपास बने मकानों के रहवासियों व लोहा कारखाने वालों को भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत बनने जा रही इस रोड के निर्माण से पंतनगर, अंबेडकर, सूबेदार, लक्ष्मीपुरा एवं संतकबीर वार्ड के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण लिंक रोड साबित होगी। शहर में विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य चल रहे हैं। सभी पार्कों एवं मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण, डिवाइडर का कायाकल्प भी कराया जा रहा है। विधायक जैन ने कहा कि यह रोड 4-5 वार्डो के लोगों को यातायात के लिए मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही इस क्षेत्र में जितने भी

धार्मिक क्षेत्र हैं, वहां पर सभी श्रध्दालुओं को अब आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने महापौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक अच्छे मार्ग का निर्माण कराने का निर्णय लिया, यह सड़क बहुत अच्छी लिंक रोड का कार्य करेगी। सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर ऐसी योजनाएं प्रारंभ की है। जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सुगमता से मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...