बैसाखी पर्व आज, गुरूद्वारे में दिन भर चलेंगे कार्यक्रम
भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व शनिवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। गुरू सिंघ सभा प्रधान सतेंदर सिंह होरा ने बताया कि सिखों के दूसरे गुरु आनंद देव जी का जन्म इसी माह में हुआ था। बैसाखी के दिन ही दशम गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसलिए इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है, जो पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को खालसा सिरजना दिवस पर सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब साध संगत द्वारा, 930 से 10.30 बजे ज्ञानी दविंदर सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद 12.30 तक रागी जत्था भाई सतनाम सिंह और निशान साहिब की सेवा शाम के वक्त बच्चों के प्रोग्राम, कीर्तन के बाद लंगर अतुट बरतेगा। उन्होंने पूरी सिख संगत से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।