टोल को लेकर विवाद, मैनेजर को चाकू मारा, 2 लाख लूटे
बैतूल | मिलानपुर टोल नाके पर बगैर टोल चुकाए वाहन निकालने को लेकर असिस्टेंट मैनेजर और युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों ने असिस्टेंट मैनेजर को चाकू मार दिया और जेब से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। टोल संचालक ब्रजेश पांडे ने बताया बैतूलबाजार निवासी शिवा, सागर, अंकित तथा उसका एक साथी सुबह टोल नाके पर आए। वह बिना टोल दिए वाहन निकालने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद विवाद हुआ।