जल बचाओ अभियान पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन आज
सागर | नगर निगम द्वारा लोगों में पानी बचाने और जनजागरूकता लाने के लिए जल बचाओ अभियान के तहत लघु फिल्म का निर्माण कराया गया है। इसका प्रदर्शन महापौर अभय दरे, समस्त पार्षदों, निगमायुक्त अनुराग वर्मा की मौजूदगी में सोमवार को नगर निगम सभाकक्ष में शाम 4 बजे किया जाएगा। महापौर ने शहर के 48 वार्डों में पेयजल सप्लाई के समय पानी के अपव्यय को रोकने के लिए जागरूकता लाने के लिये जल बचाओ अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया था।