पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ. जेम्स सागर डायसिस के नए बिशप, कल होगा महाभिषेक

डाॅ. जेम्स सागर डायसिस के नए बिशप, कल होगा महाभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर डायसिस के नए बिशप डा. जेम्स अथिकलम होंगे। वे सागर के चौथे धर्माध्यक्ष हैं। नवनियुक्त बिशप डा. जेम्स का महाभिषेक सेंट तेरेसा कैथेड्रिल चर्च में 17 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे कार्डिनल जार्ज एलन्चेरी सहित कई बिशप्स, फादर्स, सिस्टर्स व ईसाई कैथोलिक धर्म समुदाय के लगभग 3000 हजार लोगों के बीच होगा। उल्लेखनीय है कि सागर डायसिस के क्षेत्र में सागर, गुना, विदिशा, अशोकनगर और रायसेन क्षेत्र भी आते हैं।

सागर के वर्तमान बिशप एन्थोनी चिरायत के सेवानिवृत्त होने पर नये बिशप की घोषणा की गई है। डा जेम्स के नाम की घोषणा सीरो मलाबार चर्च प्रमुख कार्डिनल जाॅर्ज एलन्चेरी काकीनाड केरल की अनुशंसा पर हुई है। बिशप डा.जेम्स का जन्म 12 जुलाई 1958 को पुल्लिकुन्नु, चंगनाशेरी केरल में पौलुस और अन्नमा की संतान के रूप में हुआ। वे 10 भाषाओं के जानकार हैं। यहां इस समय उनके महाभिषेक की तैयारी चल रही है। समारोह के संचालन प्रमुख फादर साबू की अध्यक्षता में इसके लिए कई समितियां गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...