कॉलेज और विवि में भी जल्दी शुरु होगी प्रवेश प्रक्रिया
इस बार जहां सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र अप्रैल माह में शुरु हो गया है, वहीं कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन प्रक्रिया पिछले सालों की तुलना में कुछ जल्दी शुरु होगी।
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने तो इसकी शुरुआत भी कर दी है। यहां प्रवेश-परीक्षा के फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख पहले 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी, अब 20 अप्रैल कर दिया है। यहां 12 हजार से अधिक फॉर्म आ चुके हैं। आम तौर पर विश्वविद्यालय की जो प्रवेश-परीक्षा जून माह में होती थी, वह इस बार मई में ही हो जाएगी।
इसी प्रकार कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरना भी 10 मई से शुरु हो जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में यही निर्देश दिए गए हैं। सागर विवि के एडमिशन सेल के चेयरमैन प्रो. एएन शर्मा ने बताया कि इस बार प्रवेश-परीक्षा के साथ ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी जल्दी शुरु होगी। इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं जिले के शासकीय कॉलेजों के ऑनलाइन एडमिशन प्रभारी डॉ. नीलिमेश वर्मा ने बताया कि सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 मई से 25 जून तक प्रस्तावित है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट आने के पहले ही एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ शुरु दी जाएगी। जिले के 14 शासकीय कॉलेजों में जहां यूजी और पीजी की करीब 18 हजार सीटें हैं। इसके अलावा 10 फीसदी सीटों की वृद्धि भी जरूरत के मुताबिक हर साल की तरह हर कॉलेज में की जा सकेगी। वहीं सागर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की करीब 3 हजार सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए
महत्वपूर्ण तारीखें
Á सागर विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म 20 अप्रैल तक जमा होंगे।
Á केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश-परीक्षा 16 से 18 मई तक होगी।
Á जिले भर के 16 सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए फॉर्म 10 मई से भरना प्रस्तावित हैं।
Á कक्षा- 12वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित हो सकता है।