सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए लिंक आज खुलेगी
एक नजर में तथ्य Á18 सौ से ज्यादा कॉमर्स के पद खाली प्रदेशभर में। Á01 हजार से ज्यादा हिंदी-अंग्रेजी और उर्दू सहित अन्य भाषा के पद खाली। Á08 सौ पद खाली हैं कला संकाय में इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, समाज शास्त्र सहित पांच विषयों के।
3000 से ज्यादा पद
और खाली रहेंगे
फिलहाल, 30 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 95 फीसदी पद खाली हैं। इतना ही नहीं, कला संकाय में 80 फीसदी पद खाली हैं। इसमें हिस्ट्री, हिंदी, संस्कृत, उर्दू के साथ ही अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद भी 3000 से ज्यादा पद और खाली रहेंगे। कई छोटे कॉलेजों में तो अभी सहायक प्राध्यापक के पद पर एक-दो या एक भी स्थायी नियुक्ति नहीं है।
परीक्षा के बाद तीन-चार माह का समय
एमपी पीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के बाद चार माह का समय रिजल्ट- इंटरव्यू की प्रक्रिया में लगेगा। ऐसे में 30 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, हालांकि उच्च शिक्षा विभाग ने पीएससी को सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।