पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन प्रोफाइल देख हुआ प्यार, मंदिर में की शादी, दूल्हे के घर वाले बोले कराएंगे अरेंज मैरिज, लाओ Rs.20 लाख

ऑनलाइन प्रोफाइल देख हुआ प्यार, मंदिर में की शादी, दूल्हे के घर वाले बोले-कराएंगे अरेंज मैरिज, लाओ Rs.20 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑनलाइन मैरिज की साइट पर लड़के-लड़की ने एक दूसरे का प्रोफाइल देख और अपना जीवन साथी बनाने का निर्णय ले लिया। दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। इसके बारे में परिजनों को पता चलते ही उन्होंने सीधे तो मना नहीं किया, लेकिन दहेज पर आकर मामला अटक गया। इससे पहले उन्होंने शादी को पारंपरिक तरीके से अरेंज मैरिज में कराने की बात कहते हुए दोनों को अलग कर दिया था।

परिजनों ने टीटी नगर स्थित कालिंदी होटल में मंगनी कर शादी पक्की तक कर ली थी, लेकिन बाद में मामला 20 लाख रुपए की मांगे जाने से नाराज दुल्हन ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। मूलतः सागर निवासी 30 वर्षीय महिला अल्पसंख्यक विभाग में नौकरी करती हैं। उन्हें पिता की मौत के बाद हाल ही में अनुकंपा नियुक्ति मिली है।

एएसआई टीटीनगर रामशरण मीणा के अनुसार महिला ने बताया कि उसने ग्वालियर निवासी शशांक शर्मा का ऑनलाइन मैरिज प्रोफाइल देखा था। उनके बीच बातचीत हुई और वह शादी करने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...