पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 48 रनों पर सिमटी सागर की टीम, पन्ना 141 रन पर आउट

48 रनों पर सिमटी सागर की टीम, पन्ना 141 रन पर आउट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पन्ना के पवन राज और सागर के अक्षत राजपूत ने 6-6 विकेट लिए

भास्कर संवाददाता | सागर

सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्ववाधान में एमपीसीए मैदान पर खेले जा रहे पन्ना और सागर जिले के मैच में पहले दिन 21 विकेट गिरे। अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में सागर जिले की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

हालांकि पूरी टीम 21.1 ओवर में मात्र 48 रनों पर ही सिमट गई। जिसमे हर्ष जैन 14 और पवन कुमावत 12 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दोहरी रन संख्या को भी नहीं छू सका। पन्ना की ओर से पवन राज यादव ने 6 और सरदीप यादव ने 3 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पन्ना जिले की टीम अपनी पहली पारी में 53.1 ओवरों में 141 रन बनाकर ऑल आउट हुई। टीम के लिए शिवेश रावत ने 28, हर्ष गर्ग ने 27, नीरज सिंह ने 24 और प्रशांत वर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया। सागर जिले की ओर से अक्षत राजपूत ने 6 एवं अविरल सिंह ने 2 विकेट लिए। 93 रनों से पिछडऩे के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सागर जिले की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिन के शेष बचे 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए थे। यश नेगी 8 और अमन रैकवार 6 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। दूसरी पारी में सागर का गिरने वाला एकमात्र विकेट पन्ना के पवन राज यादव को मिला है।

खबरें और भी हैं...