सागर | सागर विधानसभा विकास यात्रा दूसरे दिन पंतनगर व काकागंज पहुंची। विधायक शैलेंद्र जैन ने दोनों वार्डों के 86 लोगों को मकानों के पट्टे बांटे। वार्ड के लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वार्ड में 2 सामुदायिक भवन एवं लगभग 26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। पूरे वार्ड में यात्रा ने भ्रमण किया। इस दौरान पंतनगर वार्ड पार्षद शारदा कोरी, काकागंज वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरेंद्र खटीक, एल्डरमेन प्रतिभा चौबे, यात्रा प्रभारी श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी उपाध्यक्ष पिंटू बोहरे, सचिन शर्मा, यश अग्रवाल, दीपक दुबे,प्रमोद पटेल, सोनू, मोनू आदि मौजूद थे।