पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में पहले दिन 405 लोगों ने किया रक्तदान, अाज भी होगा

शिविर में पहले दिन 405 लोगों ने किया रक्तदान, अाज भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होटल दीपाली में आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर के प्रथम दिन गुरुवार को 405 लोगों ने रक्तदान किया। उनके शुभचिंतकों के दान से एकत्र रक्त से मंत्री के तुलादान के बाद इसे जरूरतमंदों के लिए सहेजकर रखा जाएगा। 18 मई को भी सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर लगेगा।

सागर शहर, खुरई विधानसभा क्षेत्र के साथ बड़ी संख्या में जिले के बाहर से भी युवक रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदाताओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं से भेंट की और उन्हें धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डाॅ. इंद्रराज सिंह, भोपाल से आए डाॅ. वीरेंद्र सिंह माहौर, डाॅ. आरके दीक्षित, वीर सिंह पवार, जबलपुर से अमित परिहार, गंजबासौदा से संदीप दांगी, निगमाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष दुबे, राजेश पंडित, सुखदेव मिश्रा, अनुराग प्यासी, आलोक केशरवानी, नवीन भट्ट आदि ने शिविर में शामिल होकर सक्रिय सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...