सागर | जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के नाम जिला उप-निर्वाचन शाखा में एक शिकायती ज्ञापन दिया है।
महामंत्री राजकुमार पचौरी ने जिले में पदस्थ ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करने की मांग की है जो सागर-दमोह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट के विधायकों व मंत्रियों रिश्तेदार हैं। ज्ञापन में कहा है कि सीएमएचओ से लेकर पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय विभाग और राजस्व विभाग में ये लोग प्रभावशाली पदों पर काम कर रहे हैं। चुनाव करीब आते ही ये लोग विभिन्न सरकारी मेले, आयोजनों की आड़ में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वस्थ निर्वाचन व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल हटाया जाना चाहिए।