भास्कर न्यूज. सागर | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने सिविल जज ग्रेड-II की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार शाम घोषित कर दिया। 93 पदों के लिए हुई परीक्षा में डॉक्टर हरिसिंह गौर विवि की सोनल गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बेगमगंज की रहने वाली सोनल समेत विवि के विधि विभाग से छह विद्यार्थियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। इनमें से चार विद्यार्थी प्रदेश की टॉप 30 की सूची में शामिल हैं। इनमें अर्जित दुबे ने तीसरे, साक्षी मासीह 20वें और कपिल देव ने 28 वें स्थान पर रहे हैं। इनके अलावा भूपेंद्र यादव ओबीसी और आनंद बागरी एससी कैटेगरी में पास आउट हुए हैं।
वकील पिता का पूरा किया सपना | पढ़ें जैकेट इनसाइड
सोनल गुप्ता