सिविल जज ग्रेड-II की परीक्षा में बेगमगंज की रहने वाली सोनल गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सोनल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता की बेटी हैं। वे बताती हैं कि 12 वीं पास करने के बाद पिता ने उसने जज की कुर्सी पर बैठा देखने की इच्छा जाहिर की थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए इंदौर में रहकर टारगेट स्टडी की और सफलता को हासिल किया।
सोनल समेत विवि के विधि विभाग से छह विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। जिनमें से चार विद्यार्थी प्रदेश की टॉप 30 की सूची में शामिल हैं। इनमें अर्जित दुबे ने तीसरे, साक्षी मासीह 20वें और कपिल देव ने 28 वें स्थान पर रहे हैं।
इनके अलावा भूपेंद्र यादव ओबीसी और आनंद बागरी एससी कैटेगरी में पास आउट हुए हैं। सागर से 11 विद्यार्थियों ने सिविल जज की परीक्षा का इंटरव्यू दिया था। हालांकि पिछले साल इस परीक्षा में पास होने वाली विद्यार्थियों की संख्या 13 थी।
सिविल जज परीक्षा : सुपर-30 में सागर विवि के 4 विद्यार्थी, प्रदेश मेें पहला स्थान पाकर सोनल ने पूरा किया वकील पिता का सपना
शिक्षक की बेटी ने भी
मारी बाजी
प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली सोनल गुप्ता ने 2016 में सागर विवि से बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। वहीं 20 वां स्थान हासिल करने वाली साक्षी दमोह के शिक्षक अजय मसीह की बेटी हैं। जिन्होंने हाल ही में विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय पदक हासिल किया था।
परीक्षा में 28 वां स्थान हासिल करने वाले कपिल देव भी वरिष्ठ अधिवक्ता भारत पटेल के पुत्र हैं। कपिल ने सिविल जज की तैयारी करने के लिए कोचिंग पढ़ाई और पिता का सपना पूरा किया। वे विवि में पढ़ाई करते हुए एकेडमिक काउंसिल के सदस्य भी हैं।
सोनल गुप्ता
355
450
01 रैंक
अर्जित दुबे
337
450
03 रैंक
साक्षी मसीह
317.5
450
20 रैंक
कपिल देव
314
450
28 रैंक