पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के झील बचाओ धरोहर बचाओ अभियान में शामिल हुए मेयर

कांग्रेस के झील बचाओ-धरोहर बचाओ अभियान में शामिल हुए मेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | कांग्रेस के झील बचाओ-धरोहर बचाओ अभियान में गुरुवार को महापौर अभय दरे भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झील हम सभी की साझी विरासत है, जिसकी देखरेख करना हम सभी का दायित्व है। इस काम में दलगत राजनीति हावी नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने चकराघाट पर कुछ समय के लिए श्रमदान भी किया। अभियान के प्रणेता अमित दुबे रामजी ने कहा कि महापौर, नगर निगम के मुखिया हैं और झील की सफाई के लिए सरकार ने नगर निगम को एजेंसी बनाया है। हम उम्मीद करते हैं कि वह अपनी जवाबदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। अभियान में कांग्रेस नेता अमित दुबे (रामजी) के साथ जितेंद्र रोहन विनीत ताले वाले सिंटू कटारे मनीष जैन सुरेश जाटव नरेंद्र कोशती रोहित सोनी जय कुमार सोनी मनु सोनी मयंक तिवारी पवन रैकवार आदि कांग्रेस जन एवं विपिन पटेल के साथ ओमकर शर्मा के नेतृत्व में शासकीय वाहन चालक संघ के साथी भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...