पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 शहरों में पारा 440 पार, सागर में 430 रहा तापमान, दमोह 440

7 शहरों में पारा 440 पार, सागर में 430 रहा तापमान, दमोह 440

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम रिपोर्टर. भोपाल/सागर| पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा तपा। जहां राजधानी में पारा 44 डिग्री के करीब (43.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं सात शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में पारा 45.5 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां तपन ने सबसे ज्यादा परेशान किया। सागर में अिधकतम तापमान 43.0 एवं दमोह में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों ने आशंका जताई है कि उत्तर भारत में बदले मौसम से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार और शनिवार को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इसलिए बढ़ रहा तापमान

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि पूरे प्रदेश में तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री ऊपर जा सकता है। राजस्थान समेत आस-पास कोई सिस्टम नहीं है। लोकल हीट से तापमान बढ़ने को मानसून एडवांसमेंट भी कहते हैं। संकेत मिल रहे हैं कि मानसून इसी हफ्ते अंडमान पहुंच सकता है।

ये शहर ज्यादा तपे

खबरें और भी हैं...