बंडा | सागर-छतरपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह आॅटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह उईके के अनुसार आॅटो पलटने से राहुल यादव निवासी कृष्णगंज सागर की मौत हो गई। नंदलाल रैकवार को गंभीर हालत में बंडा से सागर रैफर किया गया है।