रुरावन में युवक की हत्या, कनपटी से निकले 39 छर्रे, गांव में तनाव
शाहगढ़ से सटे रुरावन गांव में रहने वाले युवक का शव पापेट के जंगल में मिला। इनसेट देंवेंद्र उर्फ वृति जैन।
कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध गिरफ्तार
रुरावन गांव के पापेट सड़क मार्ग पर स्थित जंगल में मिली मुन्ना उर्फ वीरेंद्र जैन के बेटे देवेंद्र का गुरूवार की सुबह शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से बाइक 12 बोर का देसी कट्टा और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर गांव के कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।