पोस्ट ऑफिस अधीक्षक ने वापस मांगी सुरक्षा
सागर | 26 जनवरी को रेडियो बम हादसे में मारे गए डॉ. रीतेश दीक्षित के पिता एवं कैंट पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक केके दीक्षित ने एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल को आवेदन देकर सुरक्षाकर्मी की मांग की है। उनका कहना है कि मुझे शासन द्वारा प्रदत्त किया गया सुरक्षाकर्मी आगे भी उपलब्ध कराया जाए। दीक्षित के मुताबिक पुलिस ने तीन महीने सुरक्षाकर्मी देने के बाद उसे इसी महीने वापस बुला लिया था।