सागर | रामपुरा वार्ड में वयोवृद्ध महिला से दो अज्ञात युवक 6 तोला वजनी जेवरात ठग कर ले गए। शिकायतकर्ता उत्तमचंद जैन (80) ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दो युवक घर आए। उन्होंने बताया कि हम लाेग सोने के जेवर साफ करते हैं। मेरी 75 वर्षीय प|ी विद्याबाई उनके झांसे में आ गईं और अपनी 4 तोला वजनी सोने की चार चूड़ियां व 2 तोला वजनी सोने की चेन उन्हें साफ करने दे दीं। ठगों ने जेवरों को एक डिब्बे में भरे तरल में डुबोया। इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति ने पीने के लिए पानी मांगा। प|ी पानी लेने गई। तभी ये लोग जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।