मोतीनगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की पुड़िया गुना की कुंभराज तहसील से लाई गई थी। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ में हुआ। पुलिस के अनुसार इस तीन सदस्यीय गिरोह के सरगना मुंगावली निवासी संदीप तिवारी ने बताया कि मुझे यह माल कुंभराज तहसील के अभिराज नाम के व्यक्ति ने दिया। इधर पुलिस का कहना है कि इन तीनों से पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। इसकी वजह ये है कि ये लोग हमारे ही मुखबिर से माल बेचने का सौदा कर रहे थे। अगर ये लोग किसी अन्य व्यक्ति को माल बेचते पकड़े जाते तो आगे की कड़ियां जोड़ सकते थे। इधर पुलिस ने संदीप उसके साथी रविंद्र ठाकुर और सचिन उर्फ सच्चू को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गुना के कुंभराज से लाए थे आरोपी ब्राउन शुगर, पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, तीनों को भेजा जेल
भास्कर संवाददाता | सागर
मोतीनगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की पुड़िया गुना की कुंभराज तहसील से लाई गई थी। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ में हुआ। पुलिस के अनुसार इस तीन सदस्यीय गिरोह के सरगना मुंगावली निवासी संदीप तिवारी ने बताया कि मुझे यह माल कुंभराज तहसील के अभिराज नाम के व्यक्ति ने दिया। इधर पुलिस का कहना है कि इन तीनों से पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। इसकी वजह ये है कि ये लोग हमारे ही मुखबिर से माल बेचने का सौदा कर रहे थे। अगर ये लोग किसी अन्य व्यक्ति को माल बेचते पकड़े जाते तो आगे की कड़ियां जोड़ सकते थे। इधर पुलिस ने संदीप उसके साथी रविंद्र ठाकुर और सचिन उर्फ सच्चू को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अभिराज कभी राजस्थान तो कभी ग्वालियर में घूमता है
टीआई अनिलसिंह मौर्य का कहना है कि अभिराज कभी एक ठिकाना बनाकर नहीं रहता है। हालांकि उसके मोबाइल को सर्विलेंस पर लिया गया है। इसके अलावा गुना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। मोटे ताैर पर यह जानकारी मिली है कि अभिराज, ब्राउन शुगर की ये पुड़िएं राजस्थान से लाता है। जिसे वह अपने नेटवर्क के जरिए भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत अन्य जिलों में बेचता है।
क्रिकेट के सटोरिया ने मंगवाई थी खुराक
ब्राउन शुगर पकड़े जाने का संभवत: सागर में यह पहला मामला है। इसके पहले पुलिस ने केवल गांजा, पोस्ता दाना सरीखे बैन नशीले पदार्थ ही पकड़े हैं। पुलिस सूत्र इसे किसी बड़े क्रिकेट सटाेरिया द्वारा मंगवाया जाना बता रहे हैं।
अभी ब्राउन शुगर तो नहीं लेकिन गांजे का दम जरूर लगा रहे हैं स्कूल-कॉलेज के छात्र
ब्राउन शुगर पकड़े जाने के मामले की शहर में पूरे दिन चर्चा रही। तहसीली क्षेत्र के एक वरिष्ठ नागरिक का कहना है कि मेरे घर के अासपास विवि और कॉलेजों में पढ़ने वाले कई छात्र रहते हैं। मैंने अक्सर देखा है कि ये लोग एक विशेष प्रकार का पेपर रोल बनाकर उसमें कुछ चूरा भरकर पीते हैं। बाद में जानकारी मिली कि वह चूरा गांजे का है। इन लाेगों को यूटीडी के मैदान से लेकर रमझिरिया मंदिर के पास अक्सर गांजा पीते देखा जा सकता है। कैंट एरिया में रहने वाले विकास सिंह का कहना है कि परेड मंदिर के बाजू वाले रेलवे फाटक रोड पर आसपास के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बच्चे सिगरेट में गांजा भरकर दम लगाते मिल जाएंगे।