सागर | जैन मिलन मकरोनिया शाखा द्वारा गुरुवार को हृदय को सुरक्षित रखने और मधुमेह से बचाव के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुम्बई के डाॅ. प्रमोद चैवन ने बताया कि हमें अपने जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए दिल को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए रक्त वाहिकाओं में प्रवाहित होने वाले खून के प्रेशर को नियंत्रित करना होगा। डाॅ. गौरव जैन ने कहा इसके लिए हमें अपने प्राचीन संस्कारों को अपने जीवन में उतारना होगा। इसके लिए सुबह उठकर व्यायाम करना, पैदल चलना और भोजन में तेल व नमक की मात्रा निश्चित करना आवश्यक होगा। डाॅ सचिन मौर्य ने कहा भोजन से पहले एक कटोरा सलाद जरूर खानी चाहिए। अध्यक्ष मुक्ता जैन ने स्वागत भाषण दिया। सचिव रचना कोठिया, कोषाध्यक्ष अनीता, मीना प्रधान, स्वाति, नीमा, नीतू, विभा, रश्मि, संगीता, किरण, प्रतीक्षा, रिचा, नायक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मीना प्रधान, संजय शास्त्री, विनोद जैन, मनोज, सुखमाल जैन युवा मिलन, संजय जैन और सभी शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे ।