बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर मेधावी छात्राओं का सम्मान 27 को
सागर | सिन्धु संस्कार संस्था व मनवानी फिल्म्स द्वारा शासन की अभिनव योजना बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं काे सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 27 मई को सिविल लाइन स्थित होटल दीपक में आयोजित होगा। इसमें नच बलिये डांस सिंगिंग एवं ग्रुप डांस कार्यक्रम युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजक एवं मनवानी फिल्म्स के डायरेक्टर राजेश मनवानी ने बताया की शहर की नई पीढ़ी विशेषकर युवाओं को जो कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।ऐसी उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसमें जहां युवा अपनी वाणी और कंठ से सुर ताल लय की प्रस्तुतियां देकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त करेंगे।