पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 मई को होगी

पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 मई को होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 से चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 मई को सुबह 10 बजे से शासकीय सहोद्रा राय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज तिली रोड सागर में होंगे। अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने बताया है कि काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों को अपने साथ स्नातक उपाधि की डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं बोर्ड की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निशक्तजनों के लिए निशक्ता का प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र, नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र की मूल प्रति साथ में लेकर आएं।

खबरें और भी हैं...