सागर | केंद्रीय जेल सागर के वरिष्ठ प्रहरी कमला प्रसाद पटेल को जेल विभाग ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। पटेल को बीते दिनों जेल मंत्री अंतरसिंह आर्य और डीजी संजय चौधरी ने सम्मानित किया। पटेल साल 2010 में मानव अधिकार संरक्षण के लिए भी पुरस्कृत हो चुके हैं। उनके साथ सागर जेल के प्रहरी इंद्रपालसिंह गौर और मगन पटेल को भी सम्मानित किया गया।