पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकासखंड राहतगढ़ में स्वरोजगार सम्मेलन अब 19 मई को

विकासखंड राहतगढ़ में स्वरोजगार सम्मेलन अब 19 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र शासन सूक्ष्म लघु एवं उद्यम विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा वर्ष 2018-19 में जिले के समस्त विकासखंडों में स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला एवं व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर ने बताया कि जिले के राहतगढ़ विकासखंड में 19 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में हितग्राहियों के प्रकरण तैयार भी किए जाएंगे।

विकासखंड राहतगढ़ के इच्छुक युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है। जिनकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं, 8वीं एवं कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हैं। वह इस सम्मेलन में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते है।

खबरें और भी हैं...