बिलहरा में कांग्रेस के धरना में बोले पूर्व विधायक गोविंदसिंह राजपूत
भास्कर संवाददाता | सागर
मंडियों में न तो समय पर फसलें बिक रही हैं और न ही उचित दाम मिल रहे हैं। जब पूरे जिले में किसान प्याज बेच चुका, तब भावांतर में प्याज खरीदी जा रही है। यह किसान के साथ मजाक है। पूरे प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों और प्राकृतिक आपदा के कारण किसान, मजदूर, परेशान हैं। यह आरोप सुरखी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोविंदसिंह राजपूत ने बुधवार को बिलहरा में आयोजित एक दिनी धरना में लगाए। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि वह बिलहरा की पेयजल समस्या का तत्काल निराकरण करायें। बिलहरा, जैसीनगर व सुरखी में डाॅक्टरों की व्यवस्था की जाये। खरीदी केंद्रों पर पीने के पानी और ठहरने की व्यवस्था की जाये। धरना को पूर्व विधायक सुनील जैन सहित बिलहरा के अन्य स्थानीय नेताआें ने भी संबोधित किया धरना के आखिर में राज्यपाल के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा गया। धरना में कृष्णासींग राजपूत, पूर्व विधायक सुनील जैन, लखन चौबे, गोंविन्द तिवारी, भगौनी पटेल, नरेन्द्रसींग नन्ना, रामकुमार पचोरी, सेक्टर अध्यक्ष जुगलकिशोर दुबे, ब्लाॅक अध्यक्ष दिलीप पटेल शिवराजसींग कक्कू, बलबंतसींग, राजासींग, संतोष गर्ग आदि शामिल हुए।