पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 108 एम्बुलेंस में ढोया जा रहा था घरेलू सामान, लोगों ने पकड़ा तो ड्राइवर भागा

108 एम्बुलेंस में ढोया जा रहा था घरेलू सामान, लोगों ने पकड़ा तो ड्राइवर भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | 108 एम्बुलेंस में घरेलू सामान ढोया जा रहा है। शनिवार की शाम बंडा थाने की 108 एम्बुलेंस नंबर एमपी 02 एवी- 6385 में स्ट्रेचर के ऊपर रखकर अलमारी ले जाते देखा गया। लोगों ने एम्बुलेंस को बहेरिया तिराहा पर रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह शराब के नशे में होने के कारण कोई जवाब नहीं दे पाया।

नाराज पब्लिक ने एम्बुलेंस के केबिन की सीट के नीचे तलाशी ली तो उसमें शराब की शीशी रखी मिली। घटना के बाद जमा हुई भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौका देखकर यह ड्राइवर एम्बुलेंस सहित भाग निकला। बहेरिया पुलिस ने 108 प्रबंधन को मामले की जानकारी दी है।

खबरें और भी हैं...