सागर | बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में लापरवाही व मनमर्जी का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला शनिवार की शाम का है।
सुरखी की 55 वर्षीय संतोषरानी पति बारेलाल पटेल बीएमसी में भर्ती है। उसे डॉक्टरों ने अर्जेंट ब्लड लगाने की सलाह दी और बिना ग्रुप लिखे ब्लड डिमांड स्लिप थमा दी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे मरीज के बेटे यशवंत पटेल, भूपेंद्र पटेल और रिश्तेदार संतोष पटेल को यहां से बी नेगेटिव ब्लड ग्रुप नहीं होने का कहकर चलता कर दिया। परिजन शाम तक चक्कर लगाते रहे। जानकारी लगते ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने ब्लड बैंक से ब्लड की व्यवस्था कराई। घटना की शिकायत बीएमसी अधीक्षक से की गई है