सागर। शहर की लाखा बंजारा झील का पानी खाली करने के लिए उज्जैन से आया दूसरा पंप भी शनिवार शाम चालू हो गया। दोनों पंप से पानी को लिफ्ट कर मोंगा बंधान में छोड़ा जा रहा है। उधर, क्रूज का पोंटून लगभग कीचड़ की सतह पर दिखने लगा है। 1 करोड़ का क्रूज कीचड़ में फंसने का खतरा बना हुआ है। इसे बाहर निकाला भी नहीं जा सकता। हैवी पंप को चालू कराने वाले अकील खान ने बताया कि अब तेजी से पानी खाली होने लगा है। महापौर अभय दरे ने शनिवार की सुबह बच्चों के साथ झील की सफाई की।