धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला मैसेज अपलोड करने पर केस
सागर | कोतवाली पुलिस ने शनिवार देरशाम खुरई निवासी युवक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो अपलोड करने पर केस दर्ज किया है। युवक का नाम गुलझार कुरैशी है। शिकायतकर्ता अनुज यादव का कहना है कि गुलझार ने शुक्रवार रात को देवी-देवताओं के अपमान संबंधी एक वीडियो अपलोड किया था।